
शिवपुरी। पोहरी थाना क्षेत्र के तहत हनुमान मंदिर के पास बने कुएं में गिरने से एक अधेड़ की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस को सूचना मिली कि हनुमान मंदिर के पास एक वृद्ध कुएं में गिर गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और वृद्ध को कुएं से बाहर निकलवाया। मृतक अधेड़ वासुदेव पुरी गोस्वामी निवासी परिच्छा का रहने वाला था। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया तथा परिजनों को सूचना दी।






Be First to Comment