खनियांधाना। खनियांधाना निवासी सेवानिवृत्त शिक्षककी पत्नी का स्वाइन फ्लू से निधन हो गया है। महिला को खनियांधाना से पहले
झांसी और बाद में ग्वालियर के बिरला अस्पताल ले जाया गया था जहां से जांच
में स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि हुई थी। इसके बाद उन्हें जयारोग्य ले जाया
गया तब तक उनकी मौत हो गई थी।
जानकारी के अनुसार समाज सेवी एवं
सेवानिवृत्त शिक्षक सुरेश चंद जैन की पत्नी एवं पत्रकार राजीव जैन की मां
प्रभा देवी (59) बीते चार दिन से बीमार थीं जिसका इलाज जारी था, लेकिन जब
लाभ नहीं मिला तो झांसी के अस्पताल ले गए जहां से ग्वालियर के बिरला
अस्पताल ले जाया गया और वहां उनकी जांच की गई जिसमें स्वाइन फ्लू की पुष्टि
हुई। परिजनों ने बताया कि विरला अस्पताल से उन्हें जयारोग्य ले जाने की
सलाह दी गई थी। जब वह जयारोग्य लेकर पहुंचे तब तक उन्होंने दम तोड़ दिया।
उनके निधन पर समग्र खनियांधाना में गम की लहर दौड़ गई है।






Be First to Comment