Press "Enter" to skip to content

अधिकारी कार्यालयों पर लगाए मतदाता जागरुकता के बैनर : कलेक्टर- Shivpuri News

जिले में स्वीप की संचालित गतिविधियों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए निर्देश 
शिवपुरी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुग्रहा पी ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में संचालित स्वीप के तहत गत सप्ताह संचालित विभागवार गतिविधियों की समीक्षा कर आगामी सप्ताह में की जाने वाली गतिविधियों की जानकारी ली। कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में सोमवार को मतदाता जागरुकता अभियान के संबंध में आयोजित बैठक में जिला पंचायत के सीईओ एचपी वर्मा, अपर कलेक्टर आरएस बलोदिया सहित जिले के सभी एसडीएम तथा जिला अधिकारी आदि मौजूद थे। 
कलेक्टर ने सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे एवं उनके अधीनस्थ कार्यालयों में मतदाता जागरुकता के बैनर लगाएं। जिस पर 12 मई को मतदान की तिथि एवं मतदाता की पहचान के लिए फोटो युक्त मतदाता पहचान पत्र या आयोग द्वारा निर्धारित 11 दस्तावेजों में से एक आवश्यक रूप से लेकर जाने का उल्लेख हो।
अनुग्रहा पी ने कहा कि नगरों में लगने वाले हाट बाजार एवं प्रमुख स्थलों पर होर्डिंग के माध्यम से मतदाताओं को मतदान की तिथि एवं अपने मताधिकार का उपयोग कर जागरूक मतदाता का परिचय दें। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्रों में भी पंचायतों एवं मतदान केंद्रों पर मतदाता जागरुकता के बैनर लगाए जाए। उन्होंने खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए कि उचित मूल्य की दुकानों, पेट्रोल पंपों आदि पर भी मतदाता जागरुकता के होर्डिंग एवं बैनर लगाए। इसी प्रकार दो पहिया, तिपहिया एवं चार पहिया वाहनों पर स्टीकर भी लगाए। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करें।
कलेक्टर ने एसएसटीए एफएसटी दलों द्वारा की जा रही कार्रवाई की समीक्षा करते हुए नाकों पर सीसीटीव्ही कैमरों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए कि नाम निर्देशन पत्र प्राप्ति के कार्य में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समय रहते प्रशिक्षण प्रदाय किया जाए। बैठक में स्वीप के नोडल अधिकारी एचपी वर्मा ने जिले में संचालित गतिविधियों की जानकारी देते हुए आगामी एक सप्ताह में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। 
वीडियोग्राफी एवं वीडियों के अवलोकन हेतु वीवीटी एवं वीएसटी दल गठित
शिवपुरी। लोकसभा निर्वाचन 2019 को मद्देनजर रखते हुए प्रत्येक घटना की वीडियोग्राफी एवं वीडियों के अवलोकन के लिए जिले में वीवीटीए वीएसटी दलों का गठन कर विधानसभावार अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है। प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में कम से कम एक या इससे अधिक वीडियों निगरानी टीमें गठित की गई है। उक्त टीम व्यय की प्रत्येक घटना की वीडियोंग्राफी करने के लिए उत्तरदायी होगी। वीडियों निगरानी टीम घटना के दौरान वाहनों, कुर्सियों, फर्नीचर इत्यादि की अनुमानित संख्याए प्रकार, आकार एवं भाषणों को भी स्वर माध्यम से रिकाॅर्ड करेगी। जिससे पता लगाया जा सके कि आदर्श आचरण संहिता की उल्लंघन की स्थिति तो नहीं है। 
मतदाताओं को दी ईव्हीएम एवं वीवीपेट की जानकारी
शिवपुरी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाताओं को अपने मताधिकार के प्रति जागरुक किए जाने के लिए जिले में आयोजित विभिन्न गतिविधियों के तहत सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं
एसडीएम पिछोर उदयसिंह सिकरवार के नेतृत्व में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में मतदाता जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत आज मास्टर ट्रेनर संजय भदौरिया ने ग्राम भगवा, बाचरौंन, रखोरा एवं सेमरी में वीवीपेट का प्रदर्शन किया। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!