शिवपुरी। कलेक्टर अनुग्रहा पी ने शासन द्वारा घोषित समर्थन मूल्य पर किसानों से क्रय किए जाने वाले गेहूं, चना एवं मसूर के उपार्जन के संबंध में जिले में अभी तक की गई तैयारियों की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि उपार्जन केंद्रों पर पेयजल, छाया, वारदाना एवं तौलमशीन तथा बोरा सिलाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक उपार्जन केन्द्र का जिला अधिकारी द्वारा निरीक्षण भी किया जाएगा।
कलेक्टर ने कहा कि शासन द्वारा घोषित समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन हेतु 59 हजार से अधिक किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है। इनका भौतिक सत्यापन करने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने उपार्जित गेहूं का परिवहन एवं भण्डारण की भी समूचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उपार्जन केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में हम्मालों की भी समीक्षा सुनिश्चित की जाए। बैठक में बताया गया कि जिले में गेहूं उपार्जन हेतु जिले में 70 उपार्जन केंद्र स्थापित किए गए है। 25 अप्रैल से उपार्जन केंद्रों पर गेहूं की खरीदी का कार्य शुरू होगा।





Be First to Comment