बैठक में राष्ट्रीय एजेंडे पर हुई चर्चा, युवक-युवती परिचय सम्मेलन होगा जुलाई में
शिवपुरी। अखिल भारतीय ग्वाल महासभा सागर द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य बृज की तर्ज पर लठ्ठ मार होली का आयेाजन श्रीगणेश एंजोरासिटी मकरौनिया सागर में आयोजन हुआ जिसमें शिवपुरी के ग्वाल-गोपिकाओं ने खूब उत्साह के साथ होली खेली और बृज की लठ्ठ बरसाकर इस त्यौहार को प्रेम व सदभाव के साथ मनाया गया। जिसमें राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों ने भी भाग लिया। इसके पूर्व अभा ग्वाल महासभा की राष्ट्रीय बैठक आयोजित हुई जिसमें राष्ट्रीय एजेंडे को लेकर विस्तृतत चर्चा हुई और आगामी जुलाई माह में होशंगाबाद छावनी द्वारा युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजन करने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सभी राष्ट्रीय, प्रदेश एवं युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने अपने द्वारा किए गए कार्यों का ब्यौरा व ग्वाल महासभा के उद्देश्य पूर्ति के लिए किए गए कार्यों को बताया।





Be First to Comment