Press "Enter" to skip to content

एक हाथ में राष्ट्रवाद और दूसरे में विकास का एजेंडा लेकर निकले कार्यकर्ता : महेंद्रसिंह

सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के गाल पर गुलाल लगाया हो तो उसे में 1 लाख का इनाम दूंगा : सुरेन्द्र शर्मा 
भाजपा की विजय संकल्प सभा आयोजित
शिवपुरी। देश को परम वैभव के शिखर में पहुंचाने के लिए सभी कार्यकर्ता एक हाथ में राष्ट्रवाद और दूसरे में विकास का एजेंडा लेकर जनता के बीच जाए ताकि पुनः भाजपा की सरकार और मोदी प्रधानमंत्री बने और उन कार्यो को आगे बढ़ाए जिनका संकल्प हम सबने लिया है। यह बात भाजपा लोकसभा प्रभारी एवं पूर्व राज्यमंत्री महेंद्र सिंह ने विजय संकल्प सभा के अवसर पर कोलारस में दिए।
लोकसभा प्रभारी महेंद्र सिंह ने लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा देश में दूसरी बार मौका मिला है कि हमारी सरकार बने ताकि जिन विचारों और उद्देश्य की पूर्ति के लिए हम संगठन में कार्य रहे है उन्हें पूरा किया जा सके। देश विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है सीमाएं सुरक्षित हो रही है, विश्व पटल पर हमारे देश का रुतबा बढ़ रहा है, देश के आम नागरिकों के आर्थिक और सामाजिक जीवन के उत्थान के लिए कदम उठाए जा रहे है। 
संकल्प सभा मे कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी ने कहा यहां मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष बूथ संयोजक और विस्तारक उपस्थित है जिनके कंधों पर आने वाले लोकसभा के चुनाव की पूरी जबाबदारी होगी यदि यहाँ बैठा दायित्ववान कार्यकर्ता संगठन के कार्य को पूरी तन्मयता से पूरा करे और संकल्प ले कि हमे अपने क्षेत्र से पार्टी को विजयी बनाना है तो कोई भी ताकत हमारी विजय नही रोक पाएगी।
कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने कहा कि आज भारत का मान-सम्मान शिखर को छू रहा है। हमें गर्व है भारत की सेना विश्व की शक्तिशाली सेनाओं में से एक मानी जा रही है। पहले जब भारत पर प्रहार होता था तो हमारी सेना सफेद झंडा दिखाने वाली सेना के रूप में जानी जाती थी, लेकिन आज दुश्मन के घर में घुसकर हमारी सेना मारकर आती हैं। 
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश कार्यसदस्य सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि मैं आज सांसद ज्योतिरादित्य ? सिंधिया से पूछना चाहता हूं कि वह 18 सालों में अपने क्षेत्र में कितनी रातें जनता के बीच बिताई वह 250 सालों की दुहाई दे कर सिर्फ जनता को छलने का कार्य करते आए है ओर विकास के नाम पर ठगा है। मैं सभी क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कहता हूं कि यदि किसी ने भी सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के गाल पर गुलाल लगाया हो तो उसे में 1 लाख का इनाम दूंगा। 

पूर्व राज्यमंत्री राजू बाथम ने कहा कि जनता भलिभांति जानती है, इंदिरा ने कहा था गरीबी हटाओं कांग्रेस ने गरीबों को ही हटाने का काम किया। आज हमें गर्व होता है कि साढ़े चार साल के भीतर प्रधानमंत्री आवास का पक्का मकान गरीब को मिला। गरीब माँ बहन को उज्जवला की रोशनी मिली। यही फर्क है कांग्रेस और भाजपा में। आज देश में गरीब जनता की भलाई के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 70 योजनाएं चलाईं हैं।  आयुष्मान योजना के अंतर्गत इलाज में लगने वाले 5 लाख तक की भरपाई नरेंद्र मोदी जी की सरकार करेगी। इससे साबित होता है कि साढ़े चार साल में देश कहा से कहा पहुंचा। आज देश विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। कार्यक्रम का संचालन विपिन खेमरिया एवं आभार रामजीलाल धाकड़ ने किया।
इस अवसर पर गुलाबसिंह धाकड़, शुचेन्द्र बोहरे, शंकर लाल रावत, डॉक्टर राकेश राठौर, विपिन खेमरिया, राधेश्याम बंसल, हेमपाल दांगी, कल्याणसिंह यादव, भागीरथ कुशवाह, गुरप्रीत चीमा, मंजू मिश्रा, श्याम बिहारी गुर्जर आदि मंचासीन रहे एवं सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!