
शिवपुरी। बैराड़ थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम गूगरगांव में रहने वाली एक किशोरी का तीन युवकों ने अपहरण कर लिया। पिता ने पुलिस को शिकातय में बताया कि जबरन शादी कराने के लिए उसकी पुत्री का अपहरण युवक कर ले गए हैं। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर किशोरी व आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।
किशोरी के पिता ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 26-27 की दरम्यानी रात वह अपने घर में सो रहे थे तभी नत्था गुर्जर, छोटू गुर्जर निवासी ग्राम बागवाई थाना भितरवार व एक अन्य आए और उसकी 15 वर्षीय किशोरी को जबरन शादी करने के लिए अपहरण कर ले गए। फरियादी ने बताया कि उसने पुत्री को काफी खोजा लेकिन वह नहीं मिली। इसके बाद वह थाने आया और पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।






Be First to Comment