Press "Enter" to skip to content

खबर का असर उपकार मल्टी क्लीनिक किया सील, दस्ताबेज जप्त जांच शुरू | Shivpuri News



सुनील रजक शिवपुरी, कोलारस। अभी अभी बड़ी खबर कोलारस तहसील से आ रही हैं जहाँ आज एसडीएम के निर्देशन में आज तहसीलदार एवं बीएमओ ने कार्यवाही करते हुए। राई रोड पर स्थित उपकार मल्टी क्लीनिक को सील कर दिया हैं। और दस्ताबेज जप्त कर आगे की जांच शुरू कर दी हैं। बीएमओ एवं तहसीलदार ने अपने अधिकारियों को दस्ताबेज देने की बात कही हैं।

बिदित हैं कि फास्टसमाचार की टीम ने उपकार मल्टी क्लीनिक का स्ट्रिंग ऑपरेशन किया था। जिसके चलते क्लीनिक में फर्जी डॉक्टर पाया गया था। जिसके पास न तो कोई डिग्री थी न ही क्लीनिक में कोई डिग्री चस्पा थी। मेडिकल एवं पैथोलॉजी की भी कोई परमिसन नही थी। जिसके चलते फास्टसमाचार की टीम ने एसडीएम कोलारस आशीष तिवारी एवं सीएमएचओ डॉ अर्जुनलाल शर्मा को शिकायत की थी। मामले को संज्ञाम में लेते हुए आज कार्यवाही कर उपकार मल्टी क्लीनिक को सील कर दिया गया हैं।

इनका कहना हैं


एसडीएम के निर्देशन में हमारी हेल्थ टीम ने उपकार मल्टी क्लीनिक पर जाकर जांच की एवं दस्ताबेज जप्त कर क्लीनिक को सील किया हैं बाकी कार्यबाही जांच में बद होगी इस मामले को हम अपने बरिष्ठ अधिकारियों को बताएंगे

डॉ अल्का त्रिवेदी
बीएमओ कोलारस


इनका कहना हैं

आज कार्यवाही की गई हैं बाकी जो भी दस्ताबेज के अनुसार कार्यबाही होगी वो की जाएगी अभी मेरे पास रिपोर्ट नही आई हैं।

आशीष तिवारी
एसडीएम कोलारस

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!