रेल्वे की आईडी के स्थान पर स्वयं की आईडी का व्यापार में उपयोग करने वाले दुकान संचालक को पकड़ा सील की दुकान -Shivpuri News

शिवपुरी। दिनारा में राजपूत ऑनलाइन की दुकान पर झांसी उत्तरप्रदेश की रेलवे पुलिस ने छापा मारकर दुकान संचालक को पकड़ लिया और उसकी दुकान को सील कर दिया। रेलवे पुलिस दुकान संचालक को पकड़कर अपने साथ पूछताछ के लिए झांसी ले गई है। रेलवे पुलिस के सब इंस्पेक्टर रविन्द्रसिंह राजावत का कहना है कि राजपूत ऑनलाइन के संचालक ने रेलवे के टिकट बुक करने के लिए लाइसेंस ले रखा है, लेकिन वह लाइसेंस की शर्तों के विपरीत रेलवे की आईडी से टिकट बुक न करते हुए अपने स्वयं की आईडी से टिकट बुक करता है जो लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन और गैरकानूनी है। राजावत का कहना है कि अपनी आईडी से खुद का टिकट तो बुक किया जा सकता है, लेकिन उस आईडी को व्यावसायिक उपयोग में नहीं लाया जा सकता।