Press "Enter" to skip to content

हैंडपंप सही कराने के लिए कंट्रोल रूम गठित -Shivpuri News

शिवपुरी। जिले में ग्रीष्मकाल में पेयजल संकट की स्थिति को मद्देनजर रखते हुए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय विभाग ने जिला एवं विकासखंड स्तर पर हैंडपंप संधारण के लिए शिकायत दर्ज कराने हेतु कंट्रोल रूम स्थापित किए गए है। 
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री एसएल थम ने बताया कि हैंड पंपों संधारण के संबंध में शिकायतें दर्ज कर उनके निराकरण किए जाने हेतु जिला एवं विकासखंड स्तर पर कंट्रोल रूमों का गठन किया गया है। जिला स्तर पर गठित कंट्रोल रूम का दूरभाष क्रमांक 07492.223269 है। इसी प्रकार विकासखंड स्तर पर गठित कंट्रोल पर ड्यूटी लगाई है। जिसमें शिवपुरी में केपी मंडेलिया 8770459538, पोहरी में अनिल राठौर 7974926003, पिछोर में केपी गुप्ता मो. 9425721089, खनियांधाना में एचआर विरवैया 8602590036, कोलारस में केके सक्सेना मो. 7869036456, बदरवास में शिवकुमार कटारा मो. 9131724619, करैरा में एसके पंचरत्न मो. 9406585928, नरवर में आरएन श्रीवास्तव मो. 9893647894 को नियुक्त किया गया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!