
अवैध हथियार लिये घूम रहे 1 आरोपी को पुलिस द्वारा देशी कट्टा व जिंदा राउण्ड के साथ दबोचा
शिवपुरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश हिंगणकर को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि तांगा स्टैण्ड के पास शिवपुरी में एक व्यक्ति अवैध हथियार लिये घूम रहा है सूचना पर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री गजेन्द्र सिंह कंवर को आदेशित किया कि तत्काल कार्यवाही कर सूचना से मुझे अवगत करवायें पर से अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी एवं एस.डी.ओ.पी. शिवपुरी श्री शिवसिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरी. बादाम सिंह यादव के नेत्रत्व में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश देकर आरोपी अमर सिंह पुत्र सोनेराम जाटव निवासी दीक्षित कालोनी गुरुद्वारा के पास मोहना जिला ग्वालियर के कब्जे से एक 315 बोर का देशी कट्टा मय एक जिंदा राउण्ड के साथ गिरफ्तार कर आरोपी के विरूद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25,27 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।






Be First to Comment