सट्टा खिलाते पांच को पकड़ा-Shivpuri News

शिवपुरी। पोहरी के कॉलेज के सामने वाली गली में संचालित एक सट्टे के फड़ पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर मौके से पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। यह सटोरिए एक के 90 के का लालच देकर राशि एकित्रत कर रहे थे। पुलिस ने मोके से सट्टे के नंबर लिखित 12 पर्चियां, 6 पैन और 4780 रुपए नकद व 5 मोबाइल जब्त किए हैं। जिस सटोरियों पर कार्रवाई की गई है उनमें धर्मवीर पुत्र काशी गोस्वामी, रवि पुत्र सुरेश सेन, हरिओम पुत्र कुबेर करेड़े निवासी कॉलेज के सामने पोहरी रामदास पुत्र बैजू जाटव निवासी ग्वालीपुरा, प्रदीप पुत्र लच्छी नामदेव निवासी लालकोठी पोहरी शामिल हैं।