शिवपुरी। भौंती के ग्राम मुहार में एक खेत में रखी सरसों की 6-7 बोरियां बीते रोज चोर चुरा ले गया। चोरी की शिकायत फरियादी ने थाने में दर्ज करवाई। पुलिस ने तीन संदेहियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पन्नालाल पुत्र कन्हैयालाल कोली का खेत ग्राम मुहार में करहउकलां में िस्थत है। जहां उसकी सरसों की 6 से 7 बोरियां रखी हुई थी जिन्हें 24 मार्च की शाम कोई अज्ञात चोर चुरा ले गया था और जब किसान ने गांव में पता लगाया तो उसे गांव के रहने वाले प्रकाश पुत्र महाराजसिंह लोधी, गुड्डा पुत्र भागीरथ लोधी, जयसिंह पुत्र किशनलाल लोधी पर सरसों चोरी का संदेह हुआ और उसने तीनों संदेहियों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करा दी।



