शिवपुर। बैराड़ के ग्राम दुलारा में गुरुवार को एक युवक दशरथ उर्फ पीरू गोस्वामी ने फांसी लगा ली जिसका शव उसके कमरे में लटका हुआ मिला। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फांसी के फंदे से उतारकर उसे पीएम हाउस भिजवाया। युवक ने फांसी क्यों लगाई कारण अज्ञात है। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।



