Press "Enter" to skip to content

आदिवासियों की जमीन धोखे से दूसरे आदिवासी के नाम कराने वाले पटवारी और सचिव पर केस दर्ज-Shivpuri News

शिवपुरी। खनियांधाना में दो आदिवासियों की जमीनों को फर्जी तरीके से पटवारी और पंचायत सचिव ने मिलकर अन्य आदिवासियों के नाम कर दी जिसकी जानकारी लगने पर मूल भूमि-स्वामियों ने उक्त मामले की शिकायत थाने में दर्ज करवाई। जांच के बाद पुलिस ने गुरुवार को खनियांधाना तहसील में पदस्थ पटवारी बालेन्दुसिंह यादव को बामौरकला का सचिव मनमोहन शर्मा सहित दो अन्य आदिवासी जिनके नाम उक्त जमीन कर दी गई है उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।  
पहली शिकायत हल्कू पुत्र पन्ना आदिवासी निवासी नारौनी हाल निवासी तिन्सीचक मुंगावली द्वारा की गई जिसमें उसने पुलिस को बताया था कि पटवारी बिालेन्दुसिंह यादव ने धोखाधड़ी कर उसकी जमीन किसी दूसरे आदिवासी के नाम कर दी और उक्त जमीन से उसका नाम हट गया है। जिस पर पुलिस ने बालेंदुसिंह और एक अन्य आदिवासी के खिलाफ कायमी कर ली। जबकि दूसरी शिकायत रामा पुत्र कलुआ आदिवासी निवासी तिन्सीचक मुंगावली द्वारा की गई जिसके साथ ग्राम पंचायत बामौरकला के सचिव मनमोहन शर्मा ने धोखाधड़ी की और सकी जमीन को किसी अन्य आदिवासी के नाम दर्ज कर दी। पुलिस ने सचिव मनमोहन शर्मा और एक अन्य आदिवासी पर केस दर्ज कर लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!