
शिवपुरी पुलिस द्वारा सट्टा खेलते हुए 5 आरोपियों को दबोचकर 4780 रू की नगदी एवं दो धारदार हथियार किए जप्त
शिवपुरी। दिनांक 28.03.19 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश हिंगणकर के निर्देशन में थाना पोहरी पुलिस द्वारा सट्टा खेलते हुए 5 आरोपियों को दबोचकर उनके विरूद्ध सट्टा एक्ट एवं आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
थाना प्रभारी पोहरी निरी. दीनबंधू सिंह तोमर द्वारा मुखबिर सूचना पर कालेज के सामने वाले रास्ते पोहरी से वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर आरोपियों रवि पुत्र सुरेश सेन उम्र 30 साल, हरिओम पुत्र कुबेर कडेरे उम्र 27 साल निवासीगण कालेज के सामने पोहरी, प्रदीप पुत्र लच्छी नामदेव उम्र 22 साल निवासी लालकोठी पोहरी को सट्टा खेलते हुए दबोचा, दो अन्य आरोपियों धर्मवीर पुत्र काशी गोस्वामी उम्र 32 साल निवासी कालेज के सामने पोहरी और रामदास पुत्र बेजू जाटव उम्र 32 साल निवासी ग्वालीपुरा को पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर दबोचकर उनके कब्जे से एक-एक लोहे की धारदार छुरी एवं सट्टा सामग्री जप्त कर सट्टा एक्ट एवं आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवही की गई जबकि आरोपी रवि, हरिओम, प्रदीप के विरूद्ध सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई सभी आरोपियों से कुल 4780 रू की नगदी एवं सट्टा सामग्री जप्त की गई।






Be First to Comment