शिवपुरी। पुलिस ने तांगा स्टैंड के पास एक एक युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। युवक पर पुलिस ने आम्र्स एक्ट की कायमी कर विवेचना शुरू कर दी है।
एसपी राजेश हिंगणकर को मुखबिर से सूचना मिली कि तांगा स्टैंड पर एक युवक संदिग्ध घूम रहा है। सूचना से एसपी ने अधिनस्थों को अवगत कराया जहां कोतवाली निरीक्ष्ज्ञणक बादामसिंह के नेतृत्व में टीम गठित हुई और बताए गए स्थान पर दबिश दी। जहां संदिग्ध घूम रहे युवक को गिरफ्तार कर नाम पूछा ताे उसने अपना नाम सोनेराम जाटव निवासी दीक्षित कॉलोनी गुरुद्वारा के पास मोहना जिला ग्वालियर का रहने वाला बताया। आरोपित के कब्जे से एक 315 बोर का देशी कट्टा व राउंड जब्त किया गया।





Be First to Comment