शिवपुरी। बदरवास पुलिस ने 24 मार्च को अवैध शराब बेच रहे युवक गोपाल आदिवासी को गिरफ्तार किया था। पकड़े गए युवक के पास से 25 क्वाटर शराब के जब्त किए गए। पुलिस ने चालान न्यायालय में पेश किया जहां जेएमएफसी कोलारस ने मामले में सुनवाई करते हुए गोपाल आदिवासी को दोषी पाया और अवैध शराब रखने के जुर्म में 3 हजार रुपए के जुर्माने से दंडित किया। मामले में शासन की ओर से पैरवी वर्षा पाठक सहायक जिला लोक अभियोजन तहसील कोलारस द्वारा की गई



