Press "Enter" to skip to content

मैं भी चौकीदार का सीधा प्रसारण 31 मार्च को -Shivpuri News

मोदी करेंगे प्रोजेक्टर के माध्यम से सीधा संवाद  
शिवपुरी। केंद्रीय संगठन से प्राप्त निर्देशानुसार मैं भी चौकीदार अभियान की शुरूआत 16 मार्च को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की थी। हर कोई जो गरीबी, भ्रष्टाचार, गंदगी आतंकवाद एवं अन्य सामाजिक बुराईयों से लड़ रहा है वह चौकीदार है। हर देश प्रेमी भारतीय कह रहा है। मैं भी चौकीदार इस अभियान के अंतर्गत 31 मार्च को मोदी वीडियो कांफ्रेसिंग तकनीकी से शाम 5 बजे देश से संवाद करेंगे। इसी क्रम में मैं भी चौकीदार कार्यक्रम का प्रसारण शिवपुरी जिले में भी किया जाएगा। भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं मैं भी चौकीदार कार्यक्रम के संयोजक हेमंत ओझा ने बताया कि यह कार्यक्रम जिला मुख्यालय में सोनचिरैया रेस्टोरेंट शिवपुरी में प्रोजेक्टर के माध्यम से 31 मार्च को शाम 5 बजे दिखाया जाएगा। जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी ने कार्यक्रम के दौरान  विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, नगरीय निकायों के अध्यक्ष, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं समस्त जनप्रतिनिधिगण एवं पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से आयोजित कार्यक्रमों में मौजूद रहने को कहा है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!