Press "Enter" to skip to content

शहर के मेकअप कलाकार आरजू ओसामा ने गुजरात में जीता ग्लेम ब्लेस ब्यूटी अवार्ड | Shivpuri News

 
शिवपुरी। गुजरात के सूरत में गत दिनों हुई मेकअप आर्टिस्ट्स की प्रतियोगिता में बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट का अवार्ड आरजू ओसामा ने जीत लिया। उनको यह खि़ताब अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने प्रदान किया। प्रतियोगिता के दौरान मॉडल्स को दुल्हन के लुक में तैयार करके यह अवार्ड जीता। अवार्ड लेने के बाद शिवपुरी आये ओसामा ने बताया की सूरत में नेशनल और इंटरनैशनल स्तर के कलाकारों ने भाग लिया था जिनमे से मध्य प्रदेश से ओसामा को चुना गया। ओसामा शिवपुरी शहर में आरज़ू मेकओवर के नाम से फ्रीलान्स सर्विस चलाते है। ओसामा भविष्य में युवाओ को इस प्रोफशन से जोड़कर उनको दक्ष करके रोजग़ार से जोडऩा चाहते है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!