Press "Enter" to skip to content

ब्लॉक कोऑर्डिनेटर का अरोप. स्वच्छताग्राही से पांच हजार रुपए नहीं दिलाए तो सीईओ ने वेतन रोक दिया -Shivpuri News

पिछोर/ शिवपुरीद्यजनपद पंचायत पिछोर में स्वच्छ भारत मिशन के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर ने सीईओ पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ब्लॉक कोऑर्डिनेटर रामनिवास सिंह राजपूत ने जनपद सीईओ के खिलाफ कलेक्टर से लिखित शिकायत की है। राजपूत का कहना है कि जनपद पंचायत स्तर पर स्वच्छागृाहियों का चयन होना था। सीईओ ने प्रति स्वच्छागृाही 5.5 हजार रुपए की मांग की। मैने वसूली करने से इनकार कर दियाए तभी से मेरे साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है। पांच महीने से वेतन नहीं दिया गया है। 31 मार्च को छह महीने पूरे हो जाएंगे। वहीं जनपद सीईओ प्रभाषराज घनघोरिया ने ब्लॉक को.ऑर्डिनेटर द्वारा लगाए आरोप सिरे से नकार दिए हैं।

स्वच्छ भारत मिशन पिछोर ग्रामीण के ब्लॉक को.ऑर्डिनेटर रामनिवास राजपूत ने कलेक्टर को लिखित शिकायत में आरोप लगाया है कि सीएम हेल्प लाइन में जांच कराकर हर शिकायत पर 3 हजार रुपए दिलवाने के लिए सीईओ द्वारा कहा जाता है। सीएम हेल्प लाइन का हवाला देते हुए मुझे एक साथ एक ही तारीख में चार कारण बताओ नोटिस 6 फरवरी को जारी कर दिए। हर एक पत्र में एक दिन की वेतन काटने का आदेश दिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!