Press "Enter" to skip to content

शराब के लिए रुपए न देने पर युवक की मारपीट-Khaniyadhana News

शिवपुरी। खनियांधाना थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम मुडिया में दो युवकों ने मिलकर एक युवक की मारपीट कर दी। मारपीट का कारण शराब के लिए रुपए न दिया जाना बताया जा रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
चंद्रपाल पुत्र दीवानसिंह यादव निवासी सेंकरा ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 29 मार्च को शाम के समय जब वह अपने घर जा रहा था तभी रविपाल यादव, रामकृपाल यादव निवासी सेंकरा थाना बामोरकला ने उसका रास्ता रोक लिया और शराब के लिए रुपए मांगने लगे। रुपए देने से मना किया तो उसके साथ गाली-गलौंज करने लगे जब गाली देने से मना तो उसकी मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी दी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!