शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत एक ऑटो के चलाक ने तेजी व लापरवाही से वाहन को चलाते हुए बाइक सवार मां-बेटे में टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गए। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
फरियादी मयंक प्रतापसिंह मरकाम पुत्र बीआरएस मरकाम निवासी आईटीआई कैंपस झांसी तिराहा शिवपुरी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह अपनी मां हिरोंदा को बाइक पर बैठाकर राजेश्वरी रोड की तरफ जा रहा था। जैसे ही राजेश्वरी रोड पर पहुंचा तो पीछे से आ रहे ऑटो के चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाकर टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मां-बेटे नीचे गिर गए जिससे वह चोटिल हो गए।






Be First to Comment