Press "Enter" to skip to content

प्रॉपट्री विवाद पर युवक की मारपीट-Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले राठौर मोहल्ला में प्रॉपट्री विवाद को लेकर एक युवक की मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
मोहन राठौर पुत्र देवजीत राइौर निवासी राठौर मोहल्ला शिवपुरी ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई कि उसने अपना मकान मिथुन राठौर को बेचा था जिसके पूरे पैसे मिथुन ने नहीं दिए। 29 मार्च को मिथुन आया और बोला कि उसका मकान खाली करो जिस पर फरियादी ने कहा कि पहले उसके पूरे रुपए दे दो। इसी बात पर मिथुन गाली-गलौंज करने लगा। जब गाली देने से मना किया तो मारपीट कर दी जिससे मूदी चोटें आईं। मामले में पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई गई है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!