
शिवपुरी। कोतवाली पुलिस ने जुआ खेल रहे दो जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की शाम उन्हें सूचना मिली कि माता के मंदिर के पास मनियर शिवपुरी पर कुछ लोग हार-जीत का दाव लगा रहे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस माता के मंदिर के पास मनियर मौके पर पहुंची और वहां जुआ खेल रहे प्रकाश राठौर निवासी धाकड़ छात्रावास के पीछे मनियर व दामोदर रजक निवासी शंकरपुर थाना सिरसौद हाल निवासी सरमन ओझा का मकान मनियर शिवपुरी को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर जुआरियों के पास से 920 रुपए नकद व ताश की गड्डी जब्त की। पुलिस ने पकड़े गए जुआरियों पर जुआ एक्ट के तहत कायमी की है।






Be First to Comment