खेत से पानी की मोटर चुरा ले गए चोर-Shivpuri News

शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के तहत चोर खेत में रखी पानी की मोटर चुराकर ले गए। प्रमोद पुत्र दामोदर प्रसाद श्रीवास्तव निवासी करही ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसका खाती बाबा के सामने गधाई करैरा भितरवार मार्ग पर खेत है। बीते रोज उसके खेत से पानी की मोटर कीमत 7 हजार की चोरी हो गई। इसके बाद वह थाने आया और मामले में चोरी की शिकायत दर्ज करवाई।