Press "Enter" to skip to content

तहसीलदार ने जब्त किया धनियां चोर चुराकर ले गए-Shivpuri News

शिवपुरी। रन्नौद थाना क्षेत्र के तहत चोर खेत में रखा धनियां चुराकर ले गए। मामले में फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने संदेही के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
घमशू पुत्र स्व. कन्हैया कुशवाह निवासी ग्राम रन्नौद ने पुलिस को श्िाकायत में बताया कि 28 मार्च को तहसीलदार ने सर्वे नं. 1259 वाले खेत डग पीपरी रोड पर अवैध धनिया को जब्त किया और उसे खेत में रखवा दिया था। लेकिन वह धनियां 31 मार्च को चोरी हो गया। जब धनिया चोरी करने वाले की तलाश की तो पता चला कि गजेंद्र पुत्र नरेंद्र बोहर निवासी बोहरे मोहल्ला रन्नौद ने चोरी की है। जिस पर वह पुलिस में गया और संदेह के आधार पर युवक के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!