Press "Enter" to skip to content

बड़ी खबर: सर्राफा व्यापारी के यहां हुई चोरी में संदेही महिलाओं को तलाशने आई बैराड़ पुलिस उप निरीक्षक के घर में घुसी, हुआ हंगामा-Shivpuri News

शिवपुरी। सिटी कोतवाली क्षेत्र के पुलिस लाईन में जहां बीते कुछ दिनों पूर्व बैराड में सर्राफा व्यवसाई के यहां हुई चोरी के मामले में सीसीटीव्ही के आधार पर महिला को तलाशने आई पुलिस को ही लोगों ने बंधक बना लिया। इस मामले की सूचना पर कोतवाली पुलिस और एसडीओपी मौके पर पहुंचे। तब कही जाकर स्थानीय लोगों को समझाया। जहां पुलिस माफी मांगकर वहां से निकल पाई। हालाकि पुलिस बंधक बनाने की बात को स्वीकार नहीं कर रही है। लेकिन स्थानीय लोग बता रहे है कि पुलिस को अंदर मकान में बंद कर दिया था।
विदित हो कि बीते 15 मार्च को बैराड़ थाना क्षेत्र के बैराड कस्बे में रमेश सोनी की सर्राफे की दुकान में दोपहर लगभग 1 बजे कुछ महिला, दुकान में पहुंची। उन्होंने यहां 500 रुपए कीमत की पायजेब खरीदी। महिलाओं ने व्यापारी को सोने के कुछ और गहने दिखाने को कहा। इस पर व्यापारी रमेश सोनी ने महिलाओं को सोने की चूड़ियां, पेंडल, झुमकी भी दिखाई।
इसी दौरान साथ में आईं महिलाओं ने व्यापारी को बातों में लगाकर उसका ध्यान भटकाया, इसी दौरान गिरोह की महिलाओं ने गहनों के भरा बॉक्स उड़ा दिया। बॉक्स में करीब 200 ग्राम सोने के गहने थे। व्यापारी को तुरंत ये समझ में नहीं आयाए लेकिन महिलाओं के जाने के बाद जब वो सामान रख रहे थे तब उन्हें ध्यान आया कि एक बॉक्स गायब था।
इस मामले का सीसीटीव्ही फुटेज भी सामने आ गया था। इस सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर पुलिस आज इन महिलाओं को तलाशती हुई सिटी कोतवाली क्षेत्र के शिव कॉलोनी में निवारसरत रिटार्डड उपनिरीक्षक रणवीर सिंह यादव के घर में जा घुसी। आरोप है कि पुलिस ने बिना बारंट इस घर में एक विधवा महिला का हाथ पकडने का प्रयास किया। जिसपर महिला चिल्लाई तो वहां भीड एकत्रित हो गई।
भीड ने इस मकान की बाहर से कुंदी लगाकर महिला को पकडने आए पुलिस कर्मीयों को ही बंधक बना लिया। पुलिस कर्मीयों को बंधक बनाकर उक्त मामले की सूचना कोतवाली पुलिस और एसडीओपी शिवसिंह भदौरिया को दी। जिसपर नगर निरीक्षक बादाम सिंह यादव और एसडीओपी शिवसिंह भदौरिया मौके पर पहुंचे। जहां दोनोें पक्षों को समझाकर शांत कराया।
बताया गया है कि इस दौरान बैराड पुलिस के एसआई जहान सिंह यादवएएसआई सुदर्शन सहित पूरा पुलिस बल मौजूद था। जिसने एसडीओपी के आने के बाद उक्त लोगों से मांफी मांगी तब कही जाकर मामला शांत हुआ। हांलाकि रिटार्यड उपनिरीक्षक इस मामले में पुलिस कर्मीयों की शिकायत वरिष्ठ अधिकारीयों से करने की बात कह रहे है।
इनका कहना है
यह जो आरोप है वह गलत है, पुलिस किसी महिला को तलाशने आई थी, वह नही मिली तो बात खत्म हो गई। बंधक बनाने की बात गलत है।
बादाम सिंह यादव, टीआई कोतवाली
मैं आराम कर रहा था। तभी मुझे आवाज आईएचार पांच पुलिस कर्मी मेेरे घर में घुसे हुए थे। मेरी छोडी बहू का हाथ पकड़ने का प्रयास कर रहे थे। मैंने उनसे पूछा कि क्या बात है, मैं भी रिटार्डट पुलिस का कर्मचारी हूं। तो उन्होंने कहा कि तुम्हारें मकान में कोई किराए से रहता है। उसके बाद उक्त पुलिस कर्मियों ने हमारे घर में महिलाओं के साथ बत्तमीजी की। इसकी शिकायत में आईजी सहाब, एसपी सहाब और वरिष्ट अधिकारीयों से करूंगा।
रणवीर सिंह यादव, रिटायर्ड उपनिरीक्षक

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!