
थाना अमोला द्वारा 6 साल से फरार स्थाई वारण्टी को दबोचा
शिवपुरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश हिंगणकर के निर्देशन में आचार संहिता के मद्येनजर पुलिस की सक्रियता बड़ती जा रही है जिसके परणामस्वरूप दिनांक 03.04.19 को थाना प्रभारी अमोला उनि. हुकुम सिंह मीणा द्वारा मुखबिर सूचना पर माननीय न्यायालय के प्रकरण क्रमांक 779/13 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट में पिछले 6 साल से फरार स्थाई वारण्टी सुघर सिंह पाल निवासी ग्राम सलैया को उसके गांव सलैया से गिरफ्तार कर मााननीय न्याायालय पेश किया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी अमोला उनि. हुकुम सिंह मीणा, प्रआर. राकेश कछवारे, आर. केशव , संजीव , आलौक एवं शैलेन्द्र की सराहनीय भूमिका रही।






Be First to Comment