Press "Enter" to skip to content

CCTNS में एक बार फिर जिला पहुँचा टॉप 3 रैंक पर | Shivpuri News

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा एक बार फिर जिले को CCTNS में पहुंचाया टाॅप 3 रैंक पर

शिवपुरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश हिंगणकर के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री गजेन्द्र सिंह कंवर के मार्गदर्शन में एक बार फिर शिवपुरी को CCTNS में नई ऊॅचाईयों पर पहुॅचा दिया है पुलिस की सभी कार्यवाही में जिले की रैंकिंग में काफी सुधार आया है एवं आचार संहिता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली में भी काफी फुर्ती देखी जा रही है अपराधियों की नाक में नकेल कस दी है एैसा इसलिए हुआ है क्योंकि पुलिस के प्रत्येक जवान से लेकर स्वयं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा भी काफी मेहनत कर अपराधों का निराकरण काफी तेजी से व नियमित तरीके से किया जा रहा है

*CCTNS रैंकिंग में जिला पहुंचा टाॅप 3 में*

CCTNS की रैंकिंग में आज शिवपुरी मध्यप्रदेश के 52 जिलों में 3rd रैंक पर है कुछ समय पूर्व जिले की पोजीशन 16th रैंक पर था, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के मार्गदर्शन में जिले में पुलिस कितनी सक्रिय हैं एवं जिले में कार्य किस गति से हो रहा है। यह अंदाजा रैंकिंग देखकर लगाया जा सकता है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा शिवपुरी को CCTNS रैकिंग में टाॅप 3rd  रैंक पर आने पर सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को बधाई दी।
*जिले में अपराध निकाल में आई तेजी*

जिले के समस्त थानों में घटित अपराधों की स्थिति देंखें तो अपराधों का निकाल भी काफी तेजी से होता जा रहा है आज की स्थिति में अपराध निकाल का परसेंटेज 67% पर पहुॅच गया है। साथ ही साथ जिले में नये घटित आपराधों में काफी कमी आई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!