
चुनरी यात्रा को लेकर तैयारियां पूर्ण फोटो, मा बीजासेन देवी ,चुनरी का
पिछोर। कस्बे में जहां आध्यात्मिक वातावरण चारों ओर फैला हुआ है वर्तमान में नवदुर्गा महोत्सव को लेकर नगर में जगह-जगह तैयारियां चल रही है इसी क्रम में नव दुर्गा के प्रथम दिवस नव संवत्सर के पावन अवसर पर एक विशाल चुनरी यात्रा का आयोजन पिछोर नगर में किया जा रहा है प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछोर के गोकुल धाम श्री हरि मंदिर से 151 मीटर लंबी मां की चुनरी की भव्य शोभायात्रा निकाली जा रही है जिसमें लगभग 5 पाँच सैकड़ा महिलाएं मां की चुनरी गाजे बाजे डीजे ढोल धमाके के साथ लेकर नगर के नई वस्ती छत्रसाल स्टेडियम,कॉलेज चोराहा ,डाक वगला रन्नौद रोड आदि मार्गो से शोभायात्रा निकालकर बीजासेन मंदिर पहुंचेगी जहां पूजा अर्चना और आरती मंत्रों के बीच मां के श्री चरणों में चुनरी अर्पित करेंगी जानकारी देते हुए मां बीजासन धाम मंडल मंडल सदस्यों द्वारा बताया गया कि शोभा यात्रा 6 अप्रैल को साय काल 4:00 बजे से प्रारंभ होकर 7:00 बजे तक चलेगी जहां अंत मे माँ के मंदिर में महाआरती उतारकर चुनरी यात्रा पूर्ण होगी। आयोजन समिति की महिलाओं द्वारा नगर की सभी महिलाओं एवं पुरूष भाइयों से उपस्थित रहने की अपील की गई है नगर के विभिन्न स्थानों से प्राप्त जानकारी के अनुसार चुनरी यात्रा को लेकर नगर में भक्तिमय माहौल है एवं अनेक स्थानों पर भक्तजन इस यात्रा का स्वागत करने के लिए आतुर है






Be First to Comment