शिवपुरी- सेवाभावी संस्था अपना घर आश्रम की नवीन नव गठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आगामी 7 अप्रैल को स्थानीय अपना घर आश्रम दुबे नर्सरी के पास, अपना घर आश्रम, शिवपुरी पर आयोजित किया गया है। कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए अपना घर आश्रम के गोविन्द बंसल ने बताया कि अपना घर आश्रम की नवीन टीम तैयार होकर इस सेवाभावी संस्था के संचालन के लिए प्रतिबद्ध है जिसमें नवीन टीम का शपथ ग्रहण समारोह 7 अप्रैल को प्रात: 10 बजे से अपना घर आश्रम पर आयोजित किया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपना घर आश्रम की संस्थापिका मॉं माधुर बृज वारिस सेवा सदन अपना घरर संस्था भरतपुर से डॉ.श्रीमती माधुरी भारद्वाज करेंगी जबकि मुख्य अतिथि कोलारस विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी रहेंगें। विशिष्ट अतिथि राजेन्द्र अग्रवाल, धौलपुर (समन्वयक-अपना घर आश्रम, शिवपुरी) होंगें। कार्यक्रम में अपना घर आश्रम से जुड़े सभी सेवाभावी लोगों से इस शपथ ग्रहण समारो में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है।



