Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी पुलिस द्वारा अवैध शराब और एक मोटरसायकल की जप्त | Shivpuri News

शिवपुरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी राजेश हिंगणकर के निर्देशन में जिला शिवपुरी पुलिस द्वारा 7 प्रकरणों में 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर 11500 रू की अवैध शराब और एक मोटरसायकल जप्त की गई।
थाना प्रभारी मायापुर निरी. सुधीर सिंह कुशवाह को सूचना प्राप्त हुई कि मायापुर बस स्टैण्ड तरफ एक व्यक्ति अपनी मोटरसायकल पर अवैध रूप से शराब ले जा रहा है सूचना से थाना प्रभारी मायापुर द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी को अवगत कराया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी गजेन्द्र सिंह कंवर को आदेशित किया कि तत्काल कार्यवाही कर सूचना से मुझे अवगत करवायें पर से अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी एवं एस.डी.ओ.पी पिछोर रत्नेश तोमर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मायापुर के नेतृत्व में पुलिस टीम मुखबिर के बताये स्थान पर रवाना की गई, पुलिस टीम ने आरोपी का पीछा कर मायापुर बस स्टैण्ड से आरोपी लक्ष्मण पुत्र सतोष कबूतरा उम्र 26 साल निवासी मायापुर के कब्जे से एक मोटरसायकल क्रमांक एमपी 33 एमक्यू 5209 की एवं 60 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब कीमत 6000 रू की कुल मश्रुका 56000 रू का जप्त कर आरोपी के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। इसी क्रम में थाना कोतवाली द्वारा 2 प्रकरण एवं थाना देहात, सतनवाड़ा, करैरा और पिछोर द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध एक-एक प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!