Press "Enter" to skip to content

परम्परागत तरीके से मनाया जाएगा भारतीय नव सम्वत्सर | Shivpuri News

शहर के ह्रदय स्थल माधव चौक पर होगा शरबत का वितरण

चंदन का तिलक लगाकर वीर तात्याटोपे शाखा करेगी नव वर्ष का स्वागत
शिवपुरी। भारत विकास परिषद वीर तात्याटोपे शाखा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी भारतीय नव सम्वत्सर का स्वागत परम्परागत तरीके से करेगी। इस मौके पर शहर के ह्रदय स्थल माधव चौक पर आमजन के लिए जहां एक ओर शरबत का वितरण किया जाएगा तो वहीं जनमानस के माथे पर चंदन का तिलक लगाकर नव वर्ष का स्वागत किया जाएगा। यह निर्णय शाखा की प्रथम कार्याकारिणी की बैठक में लिया गया।
शाखा अध्यक्ष अमित खण्डेलवाल एवं सचिव चन्द्र मोहन नागपाल ने बताया कि हिन्दू नव वर्ष का शुभारंभ भारतीय नव सम्वत्सर से होता है, और इसी दिन से मांगलिक कार्यों का शुभारंभ होता है। उन्होंने बताया कि भारत विकास परिषद वीर तात्याटोपे शाखा प्रति वर्ष इस भारतीय नव सम्वत्सर को उत्साह से मनाती है और जन मानस से इसके प्रति जागरूकता लाती है। इसी के दृष्टिगत इस वर्ष शाखा द्वारा भारतीय नव सम्वत्सर शनिवार 6 अप्रैल को प्रात: 8 बजे शहर के ह्रदय स्थल पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जहां एक ओर आमजन के लिए शरबत का वितरण किया जाएगा तो वहीं जनमानस के माथे पर चंदन का तिलक लगाकर नव वर्ष का स्वागत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बैठक में यह भी तय किया गया कि इस वर्ष अप्रैल माह में ही शाखा द्वारा ग्रीष्मकालीन के दृष्टिगत दो प्याऊ भी लगाई जाएंगी। साथ ही अमर शहीद वीर सेनानी तात्याटोपे के बलिदास दिवस 18 अप्रैल पर श्रद्धांजलि के के साथ अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने सर्व सम्बंधितों से निर्धारित समय एवं स्थल पर उपस्थित होकर कार्यक्रमों को सफल बनाने की अपील की है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!