
कार्यकर्ताओं ने ली कांग्रेस की सदस्यता
शिवपुरी। संसदीय क्षेत्र के दौरे पर आए सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की मौजूदगी में स्थानीय मुंबई कोठी पर सांसद प्रतिनिधि आरके सोलंकी एवं प्रदेश किसान कांग्रेस महासचिव मानसिंह फौजी के नेतृत्व में करीब 20 गांव एक सैंकड़ा से अधिक बीएसपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। श्री सिंधिया जी ने सभी को धन्यवाद और आशीर्वाद दिया और कहा कि आपका कांग्रेस पार्टी में तहे दिल से आशीर्वाद एवं स्वागत करते हैं।




