Press "Enter" to skip to content

टोल चुकाने के बाद भी ट्रक चालक को रोका, डिप्टी मैनेजर सहित 4 पर केस दर्ज । Shivpuri News

शिवपुरी। खबर जिले के कोलारस तहसील से टोल प्लाजा पूरन खेड़ी से हैं। जहाँ पूरनखेडी टोल प्लाजा पर टोल चुका देने के बावजूद एक ट्रक चालक को रोक लिया गया। टोल डिप्टी मैनेजर और तीन कर्मचारियों ने ट्रक चालक से गालीगलौज कर धमकी दी। मामले में ट्रक चालक की रिपोर्ट पर पुलिस ने गुरुवार की देर शाम मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही चारों आरोपियों को हिरासत में लेने की बात सामने आ रही है। लेकिन पुलिस अधिकारी हिरासत में लिए जाने की बात से इनकार कर रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक फरियादी रामस्नेही (38) पुत्र भरोसी रजक निवासी चंद्रवनी नाका ग्वालियर गुरुवार को अशोकनगर से ट्रक लेकर ग्वालियर जा रहा था। तभी कोलारस से पहले पूरनखेड़ी टोल प्लाजा पर पहुंचा। यहां चालक रामस्नेही ने ट्रक का टोल चुकाया और आगे की ओर बढ़ा। करीब 50 कदम दूरी पर पहुंचते ही टोल प्लाजा वालों ने ट्रक को रोक लिया। टोल चुकाने से पहले ट्रक चालक ने किसी को फोन लगाए थे। बातचीत संभव नहीं हो पाने की वजह से टोल नहीं बचा पाया और टोल कटाना पड़ा। यही बात टोल पर कार्यरत अधिकारी व कर्मचारी को बुरी लगी और ट्रक चालक को रोककर गालीगलौज की और धमकाया। ट्रक चालक ने कोलारस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी डिप्टी मैनेजर लोकेंद्र शर्मा सहित लोकेंद्र सिंह सिकरवार, नरेश यादव और सुरेश के खिलाफ धारा धारा 294, 341, 506, 34 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं कोलारस एसडीओपी अमरनाथ वर्मा का कहना है कि मामला विवेचना में ले लिया है।
विवाद के लिए बदनाम रहा है पूरनखेड़ी टोला प्लाजा 
पूरनखेड़ी टोल प्लाजा पिछले साल शुरू होते ही विवादों में घिर गया। पहले ही दिन टोल वसूलने को लेकर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। बस संचालकों से बार-बार विवाद की स्थिति बनी। पहले भी टोल कर्मचारियों पर मुकदमे दर्ज हा़े चुके हैं। विवाद की कभी भी निर्मित हो जाती है। जिले के वाहनों को टोल फ्री करने के लिए कलेक्टर भी पत्र लिख चुके हैं। फिर भी एनएचएआई द्वारा अनदेखी की जा रही है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!