
शिवपुरी। दिनांक 04.04.19 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश हिंगणकर के निर्देशन में आगामी लोकसभा चुनाव को मद्येनजर रखते हुए अच्छी चैकिंग की जा रही है जिसके परिणामस्वरूप जिला शिवपुरी में फ्लाइंग स्कवाड टीम द्वारा 116 क्वार्टर शराब के साथ 1 आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस थाना बैराड़ की फ्लाइंग स्कवाड टीम को सूचना प्राप्त हुई कि बरोद रोड़ लोहपीटा मोहल्ला में एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बेच रहा है सूचना से फ्लाइंग स्कवाड टीम द्वारा थाना प्रभारी बैराड़ को अवगत कराया जिस पर अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री गजेन्द्र सिंह कंवर एवं एसडीओपी पोहरी श्री राकेश व्यास के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बैराड़ एवं फ्लाइंग स्कवाड टीम द्वारा मौके पर जाकर ग्राम बरोद रोड़ लोहपीटा मोहल्ला बैराड़ से आरोपी अतुल पुत्र दान सिंह सेंगर उम्र 19 साल निवासी पवई थाना पवई जिला पन्ना के कब्जे से एक कार्टून में 58 कवार्टर देशी प्लेन शराब, दूसरे कार्टून से 58 क्वार्टर मसाला शराब के कुल 116 क्वार्टर कीमत 7500 रू एवं शराब बिक्री की नगदी 4530 रू कुल मश्रुका 12030 रू का जप्त कर आरोपी के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।






Be First to Comment