
शिवपुरी-नवरात्रि के पावन अवसर पर जीण माता का मंगल पाठ का आयोजन पंकज गोयल श्रीराम कॉलोनी वालों के सौजन्य से आज 6 अप्रैल शनिवार को सायंकाल 7:30 बजे से नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर हलवाई खाना प्रगति बाजार पर रखा गया है सभी जीणमाता भक्त मंडल के सदस्यों से एवं माई के भक्तों से निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर मंगल पाठ का रसपान करें एवं भजन अमृत वर्षा का आनंद लें। नवरात्रि की पावन बेला पर जीण माता भक्त मंडल शिवपुरी की ओर से यह आयोजन रखा गया है जिसमें सभी हिन्दू नव वर्ष की बधाई व शुभकामनाऐं भी देंगें। जीणमा पाठ आयोजन के लिए हरिओम गर्ग, रमन अग्रवाल, पंकज गर्ग आदि से संपर्क किया जा सकता है।






Be First to Comment