शिवपुरी-पल्स पोलियो अभियान के तहत आगामी 7 अप्रैल को एक बार फिर से लगातार 11वीं बार समाजसेवी संस्था बीपीएम जयहिंद मिशन एवं संत रैदास लोक कल्याण ट्रस्ट के द्वारा अपने गोद लिए पोलियो बूथ करौंदी कॉलोनी एवं पुरानी जेल परिसर शिवपुरी पर पल्स पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। इस दौरान बीपीएम जयहिंद मिशन संस्था के अध्यक्ष व्ही.एस.मौर्य व संत रैदास लोक कल्याण ट्रस्ट के कार्य.अध्यक्ष डॉ.कपिल मौर्य सहित संस्था के अन्य पदाधिकारी व सदस्यगण एकत्रित होकर गोद लिए पोलियो बूथ केन्द्रों पर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाऐंगें। दो बूंद जिंदगी की के शब्द को चरितार्थ करते हुए संस्था के द्वारा पोलिया बूथ करौंदी कॉलोनी एवं पुरानी जिला जेल परिसर शिवपुरी पर बूथ लगाया जाकर वहां पोलियो की खुराक बच्चों को पिलाई जाएगी जिसमें बच्चों को दवा पिलाने के लिए उन्हें प्रेरित करते हुए खिलौने एवं टॉफी का वितरण भी किया जाएगा।



