नव संवत्सर पर भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी द्वारा प्याऊ का शुभारंभ व भजन संध्या एवं देशभक्ति कार्यक्रम कल | Shivpuri News

शिवपुरी-भारतीय संस्कृति के अनुसार गुड़ी पड़वा(नव संवत्सर)के अवसर पर समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी के नवीन अध्यक्ष हेमंत ओझा द्वारा शाखा के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्यों के साथ मिलकर संस्था द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी संचालित प्याऊ का शुभारंभ प्रात: 10 बजे माधवचौक पर किया जाएगा तत्पश्चात वहां से निकलने वाले राहगीरों को चंदन तिलक लगाकर मिठाई का वितरण किया जाएगा। इसके साथ ही शाम के समय भजन संध्या का आयोजन माधवचौक चौराहे पर एचडीएफसी बैंक के सामने शिवपुरी पर सायं 7 बजे से किया जाएगा। गुड़ी पड़वा के अवसर पर आयोजित अन्य कार्यक्रमों के बारे में जानकारी देते हुए भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी के अध्यक्ष हेमंत ओझा ने बताया कि संस्था द्वारा भारतीय संस्कृति के संरक्षण एवं उसके प्रचार-प्रसार हेतु सतत कार्य किया जाता है और इसी क्रम में नव संवत्सर के आगमन के साथ ही संस्था द्वारा भजन संध्या व देश भक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुति के माध्यम से नगरवासियों को जागृत करने का कार्य किया जाएगा ताकि हरेक नागरिक भारतीय संस्कृति एवं देश के प्रति समर्पण भाव से अपने सेवा कार्य कर सके। संस्था द्वारा आयोजित भजन संध्या एवं देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति ग्वालियर के कलाकारों रामबाबू एवं ज्योति पाल द्वारा दी जाएगी इसके साथ ही संगीत संचालन एवं एंकर की मुख्य भूमिका में शिवपुरी के युवा कलाकार अंकित सक्सैना होंगे। परिषद के अध्यक्ष हेमंत ओझा द्वारा भारत विकास परिषद संस्था के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों के साथ-साथ नगरवासियों से इस भव्य भजन संध्या एवं देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम में सपरिवार शामिल होने की अपील की गई है।