Press "Enter" to skip to content

ग्राम सिरसौदवासियों का सपना पूरा कर ही दिया तन्मय वशिष्ठ ने | Shivpuri News

2017 में आईपीएस सिलेक्शन में 217वीं रैंक के बाद अब 10वीं रैंक प्राप्त कर बनेंगें कलेक्टर 
शिवपुरी- अपने तय लक्ष्य को प्राप्त करने और अपने गृह ग्राम के ग्रामवासियों की आशाओं का सितारा बने तन्मय वशिष्ठ शर्मा पुत्र राजकुमार शर्मा उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम सिरसौद पोहरी हाल निवासी विवेकानन्द कॉलोनी ने आखिकार कलेक्टर बनकर अपने गृह ग्राम के ग्रामवासियों का सपना पूरा कर ही दिया। वर्ष 2017 में यूपीएससी परीक्षा में शामिल होकर 215वीं रैंक प्राप्त कर आईपीएस(पुलिस अधीक्षक)के लिए चयनित होने के बाद भी तन्मय ने अपने लक्ष्य आईएएस(कलेक्टर)बनने का जो ख्बाब देखा तो उसे पूरा करने के लिए दिल्ली में अपने बड़े भाई राहुल शर्मा के साथ तैयारी की और आईपीएस टे्रनिंग के दौरान मणिपुर कैडर मिलने  के बाद हैदराबाद में टे्रनिंग के दौरान एक बार फिर से तन्मय ने आईएएस के लिए परीक्षा दी और शुक्रवार के रोज घोषित परीक्षा परिणाम ने तन्मय ने आश्चर्यजनक परिणाम हासिल कर अपनी रैंक में ना केवल सुधार किया बल्कि पूरे देश में 10वीं रैंक प्राप्त कर आईएएस(कलेक्टर) के लिए चयनित होकर ग्राम सिरसौद ही नहीं बल्कि संपूर्ण अंचल शिवपुरीवासियों का नाम गर्व से ऊंचा कर दिया है। तन्मय के चाचा एड.अरूण शर्मा बताते है कि तन्मय शुरू से ही होशियार रहा है और उसने अपना लक्ष्य कलेक्टर बनने का ही देखा था लेकिन वर्ष 2017 में वह 215वीं रैंक प्राप्त कर आईपीएस में चयनित हुआ और उसने हिम्मत नहीं हारी बाबजूद इसके अपनी टे्रनिंग के दौरान तैयारी की और अब कलेक्टर के लिए 10वीं रैंक प्राप्त कर अपना सपना पूरा किया और कलेक्टर के पद पर चयनित होने के बाद ग्राम सिरसौद और हाल निवासी विवेकानन्द कॉलोनी में तन्मय के परिजन, शुभचिंतकों का बधाई के लिए तांता लगा हुआ है। चाचा एड.अरूण शर्मा ने बताया कि तन्मय का बड़ा भाई राहुल शर्मा भी दिल्ली में बीईएल भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड में सीनियर इंजी.के पद पर कार्यरत है। वहीं इस सिलेक्शन के पूर्व भी तन्मय अमेरिका की इन्वेस्टमेंट कंपनी गोल्डन बैंक बैंगलोर में सालान 36 लाख के पैकेज पर भी काम कर चुके है लेकिन प्रशासनिक क्षेत्र में रूचि के कारण यह नौकरी तन्मय को नहीं भाई और उन्होंने अपने बड़े भाई राहुल के साथ दिल्ली में बिना कोचिंग के ही कलेक्टर बनने का अपना सपना कर दिखाया। तन्मय की इस सफलता पर उसके दादा रामस्वरूप शर्मा, माता-पिता राजकुमार-श्रीमती कन्पना शर्मा, चाचा एड.अरूण शर्मा आदि सहित नगर के गणमान्य नागरिक, शुभचिंतक, जनप्रतिनिधि एवं नगरवासियों ने बधाईयां दी है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!