
शिवपुरी। भाजपा शिवपुरी मंडल की कामकाजी बैठक मधुसूदन होटल मैं संपन्न हुई बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई इसके साथ ही पार्टी के स्थापना दिवस के कार्यक्रम पर भी चर्चा की
बैठक में पूर्व बीज निगम के अध्यक्ष एवं शिवपुरी गुना लोकसभा के प्रभारी महेंद्र सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि अब आप सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव की तैयारियों में लग जाना है, चाहे जिला पदाधिकारी हो या मंडल का पदाधिकारी या ग्राम केंद्र, पोलिंग बूथ कार्यकर्ता हों एवं सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी के साथ काम करना है एवं प्रत्येक मतदाता के घर जाकर केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं के बारे में बताना है। कार्यक्रम की बैठक में पूर्व विधायक माखनलाल राठौर पूर्व राज्य मंत्री बाथम जिला महामंत्री ओमी गुरु शिवपुरी, मंडल अध्यक्ष भानु दुबे, नगर महामंत्री हरिओम राठौर एवं सभी मोर्चों के जिला अध्यक्ष वा मंडल अध्यक्ष सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता कार्यक्रम में सम्मिलित रहे।






Be First to Comment