शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी का 39 वां स्थापना दिवस आज 6 अप्रैल को आयोजित होगा। यह आयोजन प्रत्येक मंडल के मतदान केंद्र स्तर तक आयोजित किया जायेगा। भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील रघुवंशी ने बताया कि प्रति वर्ष हम पार्टी के स्थापना दिवस पर बूथ स्तर के कार्यक्रम संपन्न करते है। हम सब कार्यकर्ता इस दिवस को एक विशेष पर्व के रूप में मनाते आ रहे है। कार्यक्रमों के माध्यम से पार्टी की विचारधारा अभी तक कि हमारी विजय यात्रा. इतिहास, विकास,आज की स्थिति हमारे नेतृत्व का पार्टी का विकास. हमारे प्रेरणा स्त्रोत नेतृत्व एवं सुशासन युक्त.चर्चा एवं गोष्ठी का आयोजन.वरिष्ठ कार्यकर्ता का सम्मान समारोह हो.डिजिटल एवं सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी का गोरव गाथा एवं मोदी सरकार की लोककल्याणकारी नितियों का व्यापक प्रचार प्रसार हो. आदि कार्यक्रमों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने का काम करते है। उन्होंने बताया कि इस दौरान जिले के प्रत्येक मंडल के मतदान केंद्र स्तर पर भाजपा का ध्वज लहराया जायेगा। एवं पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मंडलो व मतदान केंद्र में जाकर कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। आप सभी अपने अपने कार्यक्षैत्र में 6 अप्रैल को अपने निवास वाले केंद्र में जाकर पार्टी के स्थापना दिवस के आयोजन को संपन्न करायेंगे। साथ ही विशेष आग्रह किया है कि कार्यक्रम के फोटो सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जावे।
भाजपा का स्थापना दिवस आज | Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- आवारा मवेशी पकड़ने को लेकर विवाद, लाठी-सरियों से हमला; महिलाओं समेत कई घायल, 11 नामजद सहित अन्य पर केस / Shivpuri News
- शिक्षक और सरपंच पति के बीच विवाद, हाथापाई का वीडियो वायरल; दोनों पक्ष पहुंचे थाने / Shivpuri News
- फसल बचाने की पुकार: बिजली संकट पर सैकड़ों किसानों ने घेरा कलेक्ट्रेट / Shivpuri News
- जनहित में पेयजल उपलब्ध कराया, अब थमाया 1.82 लाख का बिजली बिल; किसान ने जनसुनवाई में लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News
- 50 साल पुरानी बस्ती उजड़ने का डर, ग्रामीणों ने पट्टा निरस्त करने की लगाई गुहार / Shivpuri News





Be First to Comment