Press "Enter" to skip to content

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ एवं मप्र मीडिया संघ भजन/गजल संध्या कार्यक्रम आयोजित | Shivpuri News

शिवपुरी। स्थानीय उत्सव वाटिका में मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ एवं मप्र मीडिया संघ का भजन/गजल संध्या कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि समाजसेवी व डायरेक्टर मंगलम् डॉ.शैलेन्द्र गुप्ता, वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीप्रकाश शर्मा, अभिभाषक संघ अध्यक्ष स्वरूपनारायण भान, समाजसेवी व व्यावसाई अमन गोयल, मप्र मीडिया संघ के संभागीय अध्यक्ष अभय कोचेटा सहित मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष राजू यादव (ग्वाल), मप्र मीडिया संघ जिलाध्यक्ष धु्रव शर्मा मंचासीन थे। कार्यक्रम की शुरूआत मॉं सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण कर हुआ। 
अपने विचार रखते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्रीप्रकाश शर्मा ने जोर दिया कि पत्रकारों की सजगता और उन्हें अधिकार प्राप्त करने के लिए समय-समय पर सेमीनार का आयोजन भी किया जाना चाहिए, श्री शर्मा ने गांधी युग के दौरान की पत्रकारिता से भी बखूबी अवगत कराया। मंगलम् संस्था के डायरेक्टर डॉ.शैलेन्द्र गुप्ता ने कहा कि आज के युग में राजनीतिक रूप से पत्रकारिता का हस हुआ है पत्रकारों के हितों और उसके मूल्यों की रक्षा आवश्यक है कॉर्पोरेट मीडिया से बचें और वास्तविक पत्रकारिता कर समाज का आईना बनकर अपने कर्तव्य का निर्वहन करें। 
वकील एवं पत्रकार सुरक्षा कानून शीघ्र हो लागू : एड.स्वरूपनारायण भान
अभिभाषक संघ अध्यक्ष स्वरूपनारायण भान ने अपने संबोधन में मीडिया और एडवोकेट को एक-दूसरे का पूरक बताया और इनकी सुरक्षा के लिए विगत 25 वर्षों से अधर में लटका अभिभाषक एवं पत्रकार सुरक्षा एक्ट शीघ्र लागू हो ऐसी अपेक्षा व्यक्त की। उन्होनें पत्रकारों की लेखनी को सराहा और स्वतंत्र पत्रकारिता की प्रशंसा की। इस अवसर पर मप्र मीडिया संघ के संभागीय अध्यक्ष अभय कोचेटा ने पत्रकारों से एकजुट होने का आह्वान किया और कहा कि हमें सभी आयोजन मिलकर करना चाहिए, पत्रकारों पर कोई भी विपदा आए उसके लिए एकजुट होकर ज्ञापन एवं समस्या का निराकरण कैसे किया जाए इसे लेकर कार्य करना चाहिए तभी पत्रकार एवं पत्रकारों के संगठनों की सार्थकता सिद्ध होगी। कार्यक्रम का संचालन राकेश शर्मा ने जबकि आभार प्रदर्शन राजू यादव ग्वाल द्वारा दिया गया। 
गुना-ग्वालियर से भी आए पत्रकार
कार्यक्रम में मप्र मीडिया संघ गुना से जिलाध्यक्ष मुकेश मराठा, सचिव शैलेन्द्र पाठक एवं ग्वालियर के मीडिया प्रभारी सुजीत शर्मा, मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ के संभागीय सचिव राम यादव, जिला महासचिव नेपाल सिंह बघेल, जिला कोषाध्यक्ष डॉ.विजय निराला, नरवर से केसी अग्रवाल, हनुमंत सिंह रावत सहित वरिष्ठ पत्रकार बृजेश सिंह तोमर, अशोक अग्रवाल, सत्यम पाठक, इस्लाम शाह, राजकुमार शर्मा, लालू शर्मा, प्रमोद श्रीवास्तव, साकिर अली आदि सहित सैकड़ों पत्रकार साथी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!