Press "Enter" to skip to content

होटल सनराइज में बड्डे पार्टी मनाने आये लोगों की गुंडागर्दी ,मैनेजर से की मारपीट | Shivpuri News

शिवपुरी। खबर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले होटल सनराईज में बर्थडे पार्टी मनाने आए दो युवकों ने होटल मैनेजर की मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर दो के खिलाफ केस दर्ज कर कर विवेचना शुरू कर दी हैं
जानकारी के अनुसार जावेद खान पुत्र नशीम खान निवासी हम्माल मोहल्ला शिवपुरी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह सनराईज होटल में मैनेजर की नौकरी करता है। शुक्रवार को अजय परिहार ने अपने भाई की बर्थ डे पार्टी बुधक की थी जिसमें वह अपने दोस्तों और भाई के साथ होटल पर आया था और साथ में म्यूजिक सिस्टम भी लाए थे। ये लोग पार्टी में गाने जोर-जोर से बजा रहे थे मैंने मना किया तो अजय और उसका दोस्त अरमान ने गाली-गलौंज की। जब गाली देने से मना किया मारपीट कर दी जिससे सिर में मूंदी चोटें आई। घटना के बाद आरोपित मौके से भाग गए। इसके बाद फरियादी थाने आया और मामले में पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!