Press "Enter" to skip to content

छात्रावासों के माध्यम से किया जा रहा है मतदाताओं को जागरूक | Shivpuri News

शिवपुरी। मतदाताओं को अपने मताधिकार के प्रति जागरूक किए जाने हेतु जिले में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के मार्गदर्शन में अनेकों गतिविधियों आयोजित की जा रही है। इन गतिविधियों के तहत जहां मतदाताओं को 12 मई 2019 को अपने मताधिकार का उपयोग करने हेतु रैली नुक्कड़ नाटक, सैल्फी, साइकिल रैली, मानव श्रृंखला, रंगोली आदि के कार्यक्रम आयोजित कर मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। 
जिला संयोजक आर.के.सिंह ने बताया कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति विभाग के छात्रावास अधीक्षक एवं अधीक्षकाओं, युवा छात्र-छात्राओं द्वारा अपने फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र को प्रदर्शन कर मतदाताओं को जागरूक कर 12 मई 2019 को स्वयं मतदान करने के साथ वे अपने परिवार के ऐसे सदस्य जिनकी आयु 18 वर्ष से ऊपर है, उन्हें भी मतदान के लिए प्रेरित कर रहे है। शासकीय सीनियर बालिका छात्रावास पुरानी शिवपुरी की अधीक्षिका एवं छात्राओं द्वारा मतदाताओं को जागरूक कर मतदान में ईपीक कार्ड के महत्व को भी बताया।  
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!