Press "Enter" to skip to content

लोकसभा निर्वाचन हेतु सेक्टर अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण प्रत्येक सेक्टर अधिकारी के वाहन में लगेगा जीपीएस | Shivpuri News

शिवपुरी। लोकसभा निर्वाचन 2019 संपादित कराए जाने हेतु नियुक्त किए गए सेक्टर अधिकारियों का प्रशिक्षण शुक्रवार को शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिवपुरी के विवेकानंद सभाग्रह में सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण के दौरान विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र शिवपुरी, पिछोर एवं कोलारस के 107 सेक्टर अधिकारियों को मास्टर ट्रेनर्स द्वारा निर्वाचन की प्रक्रिया, ईव्हीएम, वीवीपेट का प्रयोग, मतदान के दौरान उपयोग में होने वाले विभिन्न प्रपत्र आदि के संबंध में जानकारी दी गई। 
सेक्टर मजिस्ट्रेटों के प्रशिक्षण में संयुक्त कलेक्टर के.आर.चौकीकर, मास्टर ट्रेनर्स के रूप में प्रोफेसर श्याम सुंदर खण्डेलवाल, प्रो. व्ही.के.जैन, प्रो.पवन श्रीवास्तव और प्रो.राकेश शाक्य द्वारा जानकारी दी गई। 
संयुक्त कलेक्टर चौकीकर ने प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए कहा कि सभी सेक्टर अधिकारी लोकसभा निर्वाचन हेतु जो प्रशिक्षण दिया जा रहा है, उसे पूरी गंभीरता के साथ लें। किसी भी प्रकार की शंका या कुशंका होने पर तत्काल मास्टर ट्रेनर्स से दूर कराए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सेक्टर अधिकारी निर्वाचन प्रक्रिया से अपडेट रहे, जिससे मतदान के दौरान किसी प्रकार की परेशानी नहीं आएगी।
प्रो.खण्डेलवाल ने मतदान प्रक्रिया, मॉकपोल, चैलेज वोट, प्रोक्सी वोट, टेण्डर वोट, पीठासीन की डायरी, सेक्टर अधिकारी द्वारा पूर्ण किए जाने वाले ए-प्रारूप आदि के संबंध में जानकारी दी। प्रोफेसर व्ही.के.जैन ने ईव्हीएम मशीन एवं वीवीपेट का संयोजन एवं कार्य प्रणाली, सेक्टर ऑफिसरों के दायित्व एवं उनके कर्तव्यों से अवगत कराया। प्रो. पवन श्रीवास्तव ने ईव्हीएम मशीन की सीलिंग प्रक्रिया, प्रो.राकेश शाक्य ने मतपत्र लेखा के संबंध में जानकारी दी। 
प्रशिक्षण में सेक्टर अधिकारियों को बताया गया कि प्रत्येक सेक्टर अधिकारी के अधीन एक से लेकर 10 तक मतदान केन्द्र रहेंगे। सभी सेक्टर ऑफिसर अपने मतदान केन्द्रों का एक बार भ्रमण कर मतदान केन्द्रों पर उपलब्ध कराई जाने वाली मूलभूत सुविधाए भी सुनिश्चित करें। प्रत्येक सेक्टर अधिकारी के वाहन में जीपीएस व्यवस्था की गई है। जिसका नियंत्रण निर्वाचन आयोग द्वारा किया जाएगा। 
प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने बताया कि मतदान के दौरान ऐसी ईव्हीएम मशीने जिसमें पोलिंग हुआ है, लेकिन वे किसी कारण से बंद होने पर, उन मशीनों को मतदान दल के सदस्य मतगणना स्थल पर बनाए गए स्टांग रूम में जमा कराएंगे। जबकि ऐसी रिजर्व मशीने जिनमें एक भी मत भी नहीं डाला गया है। उन्हें पोलिटेक्निक महाविद्यालय में बनाए गए स्टांग रूम में सुरक्षित रखा जाएगा।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!