Press "Enter" to skip to content

जिले भर के नगर केंद्रों पर मनाया भाजपा का स्थापना दिवस | Shivpuri News

शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी आज जिले भर के सभी मंडलो के नगर केंद्रों पर भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस को पार्टी का ध्वज फहराते हुए साशन की योजनाओ की जानकारी जन जन के बीच पहुचने का संकल्प लिया इसी क्रम में आज मंशापूर्ण नगर केंद्र नगर केंद्र पर भाजपा का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश मीडिया पैनल लिस्ट धैर्यवर्धन शर्मा और भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष भानु दुबे के अलावा समस्त भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा मीडिया पैनल लिस्ट धैर्यवर्धन शर्मा ने कहा कि भाजपा हमेशा हिंदू धर्म की रक्षा करने वाली पार्टी है  प्रदेश की पूर्व शिवराज सरकार ने गुड़ी पड़वा के दिन विशेष शासकीय अवकाश घोषित किया था जो तब से आज तक चला आ रहा है भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसने पश्चिमी सभ्यता की ओर जा रहा है देश को अपनी भारतीय सभ्यता की ओर लाने का काम किया है जब से उत्तर प्रदेश में भाजपा और देश में मोदी सरकार आई है तब से अप्रैल 8 तारीख की अयोध्या में भगवान राम का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया जाता है। इस अवसर पर नगर मंडल अध्यक्ष भानु दुबे ने कहा कि भाजपा आज अपने उन 39 वा स्थापना दिवस मना रही है आज से 39 वर्ष पूर्व 1980 में भाजपा के प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित अटल बिहारी वाजपेई ने अपने साथियों के साथ इस पार्टी की स्थापना की थी और तब से ही भाजपा हर वर्ष धूमधाम से अपना स्थापना दिवस अपने कार्यकर्ताओं के साथ बनाती है वाजपेई की आज की पार्टी जो अपने कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर ही आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में जानी जाती है। आज मंशापूर्ण मंदिर पर आयोजित इस कार्यक्रम में नगर मंडल अध्यक्ष भानु दुबे के अलावा अमरदीप शर्मा, रामचंद्र शिवहरे, विष्णु दीवान, राजू भाई, दिनेश दुबे, राजू गौड़,  शैलू शिवहरे, चंद्रेश चतुर्वेदी, नीरज पाल रिंकू  शर्मा मनसा पूर्ण पुजारी, रिंकू अरुण शर्मा, लाला शिवहरे, कल्याण पुरी गोस्वामी, धर्मेंद्र कुशवाह, छोटू सिंह, पीयूष कर्ण, राजू शर्मा आदि मौजूद थे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!