शिवपुरी। कल कोलारस थाना क्षेत्र के ग्राम खरई में दिनदहाड़े चोर एक सूने घर का ताला तोड़कर कमरे में रखे 40 हजार रूपए नगद और 30 हजार रूपए के सोने चांदी के आभूषण ले उड़े। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम खरई में फरियादी सुरेश पुत्र बाबूलाल जाटव का मकान है। कल दोपहर घर का ताला लगाकर गया हुआ था। शाम 4 बजे जब वह लौटा तो मकान के ताले टूटे हुए थे और अज्ञात चोर उनके घर में रखे सूटकेश से 40 हजार रूपए नगद और चांदी की पायल, चूड़ा, करधौनी, हथफूल, सोने की अंगूठी, तीन पेन्डल, टोक्स ले उड़े। पुलिस सूत्रों ने बताया कि चांदी और सोने के आभूषणों की कीमत लगभग 30 हजार रूपए है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध भादवि की धारा 457 और 380 का मामला कायम कर लिया है।
ट्रेक्टर की टक्कर से दो की मौत
रन्नौद थाना क्षेत्र में ट्रेक्टर ने एक बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार मुकेश पुत्र कपूरा जाटव निवासी मनसुरी हाल निवासी रामकृष्ण कॉलोनी शिवपुरी और अनिल जाटव पुत्र लालाराम जाटव निवासी भगौरा की मौत हो गई। इनमें से एक की मौत घटनास्थल पर हुई जबकि दूसरे की मौत ग्वालियर में इलाज के दौरान हुई। पुलिस सूत्रों के अनुसार सेसई गांव के पास पीछे से ट्रेक्टर ने बाइक में टक्कर मारकर दुर्घटना को अंजाम दिया था।





Be First to Comment