BIG CINEMA – भीषड गर्मी में नही है AC की ब्यबस्था ,दर्शक नाराज | Shivpuri News

साबधान अगर आप गर्मियों में मनोरंजन के लिए जाना चाहते हैं बिग सिनेमा मूवी तो जाने सिनेमा की अब्यबस्थाये


एसी पड़ा हुआ हैं खराब पँखो से चल रहा हैं काम


धक्का प्लेट जैसी स्तिथि हैं बिग सिनेमा टॉकीज की


सुनील रजक शिवपुरी। खबर जिले की मशहूर टॉकीज बिग सिनेमा फतेहपुर स्थित से हैं। जहाँ काफी ब्यबस्थाये नही हैं। इसी के चलते भारी गर्मी में एसी की ब्यबस्था न होना दर्शकों के लिए परेशानी का सबक बना हुआ हैं। जिसके चलते दर्शक का मन भी जाने से बदल जाता हैं। गर्मियाँ शुरू हो चुकी हैं। इसी के चलते शहर की पब्लिक जब बिग सिनेमा मूवी देखने जाती हैं तो वहाँ दर्शकों को ऐसी भीषड गर्मी में अगर एसी की ब्यबस्था नही मिलती हैं तो दर्शकों में काफी नाराजगी देखी जा सकती हैं।

एसी पड़ा हुआ हैं खराब

भीषड गर्मी में बिग सिनेमा का एसी खराब पड़ा हुआ हैं। जब इस बात की पुष्टि बिग सिनेमा के कर्मचारियों से की गई तो उनका कहना था। कि एसी खराब पड़ा हुआ हैं। वही कुछ कर्मचारियों का कहना था कि एसी कुछ देर में चालू हो जाएगा। अब क्या माना जाए, यहाँ ये भी मान सकते हैं कि  ज्यादा टिकट न कटने के कारण एसी को चालू नही किया जाता।

इस बात से दर्शकों में काफी नाराजगी हैं और लोगों ने इसका काफी विरोध भी किया हैं कहा कि ऐसे हालात रहे तो कोई नही आएगा।

टिकट के पैसे पूरे बसूल रहे पर नही दे रहे सुबिधा

दर्शको से बिग सिनेमा में जाने से लेकर आने तक के हर चीज के पैसे पूरे बसूले जा रहे हैं। लेकिन सुबिधा के नाम पर दर्शकों को ठेंगा मिलता हैं।

यहाँ यहाँ बसूले जाते है रुपये

1.दर्शकों से पार्किंग में बाहनों की पार्किंग रसीद के नाम पर पैसे बसूले जाते हैं। ना तो उन्हें पर्ची दी जाती और अगर किसी किसी को दी भी जाती हैं तो पर्ची भरकर नही दी जाती।

2.मूवी टिकट के नाम पर दर्शकों से पूरे रुपये बसूले जाते हैं। अगर सुबिधा किसी प्रकार की सिनेमा नही करा पा रहा हैं। तो टिकट का पूरा रुपया अदा करना होगा।  सुबिधा अगर नही हैं तो उसमें टिकट के पैसे में कोई बदलाब नही होगा। 

3.कैंटीन में दर्शकों को लूटा जा रहा हैं। लेकिन सुबिधा के नाम पर  कोई ब्यबस्था नहीं।